Advertisment
Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग : डकैती का प्रयास करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार — जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

NTN NEWS REPORT// जांजगीर। जिले की जांजगीर पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक चाकू, दो सब्बल, दो नकाब, एक मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी : 1. मनीष कुमार बनवा पिता रामेश्वर प्रसाद बनवा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम अफरीद थाना सारागांव, हाल मुकाम लक्की डेयरी के पीछे, जांजगीर। 2. चैतन्य दिनकर उर्फ चमन पिता देवानंद दिनकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम तागा थाना मुलमुला। 3. हितेश दिनकर पिता देवानंद दिनकर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम तागा थाना मुलमुला। 4. जितेंद्र दिनकर पिता बद्री प्रसाद दिनकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पूटपुरा थाना जांजगीर। 5. तरुण सूर्यवंशी पिता पुरन दास सूर्यवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी भाटापारा थाना जांजगीर।

घटना का विवरण : दिनांक 05 अक्टूबर 2025 की रात करीब 2 बजे श्याम सुपर मार्केट पेंडी रोड जांजगीर में स्थित दुकान के शटर तोड़ने की कोशिश करते हुए तीन नकाबपोश व्यक्तियों को देखकर दुकान मालिक राहुल अग्रवाल व उनके पिता ने शोर मचाया। इस पर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।

सूचना मिलने पर रात्रि गश्त में निकली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथियों जितेंद्र दिनकर और तरुण सूर्यवंशी का नाम बताया। दोनों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

जब्ती : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 नग पिस्टल, 05 नग कारतूस,01 नग चाकू,01 नग मोबाइल, 02 नग सब्बल, 02 नग नकाब, 01 नग मोटरसाइकिल
बरामद की है।

कानूनी कार्रवाई : आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 907/25 धारा 331(4), 305(ए), 310(4), 3(5), 312 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान : इस कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक गोविंदा बंजारे एवं सुनील सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा।

जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई से बड़ी वारदात टल गई — अपराधियों को जेल भेजा गया।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!