Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

केरा झरिया तपसी धाम पुजारी की नदी में गिरने से मौत

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। केरा झरिया तपसी धाम वृद्धा आश्रम, लछनपुर (चांपा) में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने वाले पुजारी रथ राम चंद्राकर की नदी में गिरने से मौत हो गई। वे ग्राम सलौनीकला, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निवासी थे।

घटना 02 अक्टूबर 2025 (विजयादशमी) की शाम लगभग 6:40 बजे की है। रथ राम चंद्राकर जी राशन सामग्री लेकर केरा झरिया लछनपुर एनीकट मार्ग से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी साइकिल अचानक फिसल गई और वे नदी में गिर पड़े। हादसे के बाद वे लापता हो गए।

सूचना मिलते ही NDRF जांजगीर की टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन खोजबीन शुरू की। लगभग दो घंटे की सतत मेहनत के बाद उनका शव नदी से बरामद किया गया।

पुलिस ने मामले में जांजगीर थाने में मर्ग कायम किया। शव का पोस्टमार्टम ठाकुर छेदीलाल जिला अस्पताल, जांजगीर में किया गया और अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया।

ज्ञात हो कि रथ राम चंद्राकर, संघ के जिला सेवा प्रमुख मुकेश चंद्रा के ससुर थे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!