Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग न्यूज़: नहरिया बाबा रोड पर बड़ा हादसा टला, 6 लोगों की जान बाल-बाल बची

NTN NEWS REPORT// जांजगीर। नहरिया बाबा रोड पर रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, 6 लोगों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। गाड़ी में बैठे सभी लोग शांडिल्य परिवार के थे, जो केनाल सिटी में निवासरत हैं।

हादसा उस समय हुआ जब चालक ने अचानक ब्रेक की जगह गलती से एक्सेलेरेटर दबा दिया, जिसके कारण कार सीधा नहर में जा गिरी।

मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एएसपी उदयन बेहार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सक्रियता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी अनहोनी टल गई।

उक्त हादसे के घटित होने के एक कारणों में यह भी है कि नहर किनारे सेफ्टी वाल नहीं होने के कारण ऐसे हादसे की संभावना और बढ़ जाती है, पूर्व में भी कई राहगीर हादसे का शिकार होते रहे है जिसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार परिवार

सौभाग्य से हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!