Advertisment
Advertisment
अपराधराज्य/शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चिट्टा तस्कर गिरोह पर कसा शिकंजा, 07 आरोपी गिरफ्तार

NTN NEWS REPORT// दुर्ग, 27 सितंबर 2025।   जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मोहन नगर पुलिस व एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) बेचने वाले गिरोह के सप्लाई चेन को ध्वस्त करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में 08 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

संगठित गिरोह और पंजाब से कनेक्शन
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपीगण संगठित होकर चिट्टा खरीद-बिक्री का कार्य कर रहे थे। आरोपियों का संपर्क पंजाब राज्य से जुड़े नशा तस्करों से पाया गया। वे हेरोइन (चिट्टा) खरीदकर स्वयं नशा करते थे तथा बचा हुआ माल अधिक मुनाफा कमाने के लालच में बेचते थे। लेन-देन के लिए आरोपी एक-दूसरे से व्हाट्सएप कॉल और चैट के माध्यम से संपर्क करते थे तथा रकम का आदान-प्रदान नगद और ऑनलाइन ट्रांसफर से किया जाता था।

मोबाइल जप्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 05 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ अपराध घटित करने के पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दुर्ग न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी : 1. हरीष कुमार सोनी, श्रमिक नगर, छावनी 2. प्रशांत मसीह, हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल 3. सौरभ शर्मा, भिलाई नगर 4. निहाल राय, सेक्टर-01, भिलाई, थाना भिलाई मारकटी 5. अब्दुल ईरफान, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई, थाना जामुल 6. पी. तुलसा राव, सेक्टर-01, भिलाई, थाना भिलाई भट्टी 7. अब्दुल समीर, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई, थाना जामुल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना मोहन नगर पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है तथा अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!