
NTN NEWS REPORT// दुर्ग, 23 सितम्बर 2025। दुर्ग पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पुलगांव पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम कुलविंदर सिंह, निवासी थाना टांटीबंध, जिला रायपुर है। आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर है, जो सामान ढोने के बहाने विभिन्न राज्यों में नशीली दवाइयों की सप्लाई करता था।
पुलिस की कार्रवाई
मुखबिर की सूचना पर थाना पुलगांव पुलिस ने आरोपी को रस्मडा भदौरिया पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम टैबलेट (Leeford Healthcare Ltd.) कुल 360 नग और अल्प्राजोलम टैबलेट (ELPJ 0.5) कुल 120 नग, इस तरह कुल 480 नग टैबलेट जब्त की गई। इसके साथ ही आरोपी से एक मोबाइल फोन और एक ट्रेलर वाहन भी जब्त किया गया।
नशे का नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि आरोपी ट्रक में माल लेकर आंध्रप्रदेश गया था, जहां से नशीली टैबलेट लेकर लौटा और उन्हें बिक्री करने की फिराक में था। आरोपी का यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था।
पुलिस टीम का योगदान
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रकाश कांत, सउनि चंद्रशेखर सोनी, सउनि राजकुमार देशमुख, प्रधान आरक्षक मानसिंह गायकवाड़, आरक्षक सुरज पांडे, हेमेन्द्र कुर्रे, डोमन साहू, हरिशचंद्र सिन्हा एवं संजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।