Advertisment
Advertisment
अपराधराज्य/शहर

रायपुर पुलिस की कार्रवाई : दूसरे के आधार कार्ड का दुरुपयोग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

NTN NEWS REPORT// रायपुर, 21 सितम्बर 2025। रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्य व्यक्ति के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर आईडी प्रूफ के रूप में इस्तेमाल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संभव जैन पिता पीयूष जैन (19 वर्ष), निवासी सप्रे स्कूल के पास मस्जिद गली, थाना सिटी कोतवाली रायपुर के रूप में हुई है।

मामला इस प्रकार है

दिनांक 20 सितम्बर 2025 को एक महिला ने थाना गंज रायपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था कि उनके नाम के आधार कार्ड का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुरुपयोग कर छल किया गया है। शिकायत पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 244/25, धारा 319(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच में खुलासा

जांच के दौरान संबंधित होटल के सीसीटीवी फुटेज और आगंतुक रजिस्टर में अंकित मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इससे आरोपी की पहचान संभव जैन के रूप में हुई। आरोपी को पकड़कर थाना लाया गया, जहां पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई

आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!