
नवरात्रि विशेष : दुर्ग यातायात पुलिस ने डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए किए विशेष इंतज़ाम
NTN NEWS REPORT// दुर्ग, 23 सितम्बर 2025। नवरात्रि पर्व के अवसर पर डोंगरगढ़ दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा करते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग ने व्यापक इंतज़ाम किए हैं।
सुरक्षा और सुविधा के इंतज़ाम
🔹 08 स्थानों पर अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहां पदयात्रियों के रुकने, पीने के पानी और जरूरी सूचना देने के लिए पी.ए. सिस्टम की व्यवस्था की गई है।
🔹 जहां सर्विस रोड उपलब्ध नहीं है, वहां बांस-बल्ली और स्टॉपर की मदद से अलग पैदल मार्ग तैयार किया गया है।
🔹 पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए उनके बैग और पीठ पर रेडियम स्टिकर लगाए जा रहे हैं ताकि रात में वाहन चालकों को पदयात्री आसानी से दिखाई दें।
🔹 पदयात्रा मार्ग पर हेलमेट की उपयोगिता और यातायात नियमों से संबंधित फ्लेक्स भी लगाए गए हैं।
🔹 जहां-जहां स्ट्रीट लाइट खराब हैं, वहां संबंधित विभाग से संपर्क कर उन्हें ठीक कराया जा रहा है।
यातायात व्यवस्था
🔹 नेशनल हाईवे पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए ड्रम और स्टॉपर से जिक-जैक मार्ग बनाया गया है।
🔹 मार्ग में विभिन्न स्थानों पर बाएं चलने और रूट चार्ट से अवगत कराने फ्लेक्स लगाए गए हैं।
🔹 04 हाईवे पेट्रोलिंग के साथ 04 विशेष नवरात्रि पेट्रोलिंग टीमें भी 24 घंटे लगातार गश्त कर रही हैं, जो कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक पदयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं।
संपर्क व्यवस्था
पदयात्रियों को यात्रा मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा होने पर वे यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479192099, 9479192029 पर संपर्क कर सकते हैं।