Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

भारतीय स्टेट बैंक जांजगीर शाखा द्वारा एसएचजी सह कृषि व्यवसाय किसान शिविर का किया गया आयोजन

NTN NEWS REPORT// भारतीय स्टेट बैंक जांजगीर शाखा द्वारा एसएचजी सह कृषि व्यवसाय किसान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डीजीएम आलोक रंजन सर, आरएम कोरबा  आदर्श श्रीवास्तव सर एवं सीएम क्रेडिट निलेश कुशवाहा सम्मिलित हुए।

स्टेशन रोड जांजगीर, चांपा एवं अकलतरा शाखाओं ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन जांजगीर शाखा की मुख्य प्रबंधक श्रीमती ज्योत्सना सिंह द्वारा किया गया ।

इस शिविर में 250 से अधिक एसएचजी सदस्य एवं किसान उपस्थित हुए। उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!