Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

सर्वेश्वर समिति द्वारा गणेश उत्सव में धार्मिक पात्रो के वेशभूषा द्वारा प्रदर्शनी एवं देवी देवताओं के अस्त्र – शस्त्र पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

NTN NEWS REPORT// सर्वेश्वर समिति विद्युत कॉलोनी मड़वा (जांजगीर – चाम्पा)के तत्वावधान में गणेश पक्ष के अष्टमी दिवस पर आयोजित भव्य गणेश उत्सव के अंतर्गत बच्चों के लिए बाल वेशभूषा एवं धार्मिक पात्र प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, सीता माता, राधा रानी, माँ दुर्गा, हनुमान जी, गणेश जी सहित अनेक देवी-देवताओं एवं महापुरुषों के स्वरूप का मनोहारी अभिनय प्रस्तुत किया। उनकी आकर्षक वेशभूषा, भावपूर्ण संवाद और प्रेरणादायी वक्तव्यों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

मुख्य अभियंता एच एन कोसरिया एवम श्रीमति शशि कोसरिया ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया एवम समिति ने मंच से इस आयोजन का संदेश बताया की “चन्दन है इस देश की माटी,
तपोभूमि हर ग्राम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा,
बच्चा-बच्चा राम है।
बड़ी संख्या में अभिभावकों, नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

इस प्रकार के आयोजन बच्चों में न केवल प्रतिभा और आत्मविश्वास का विकास करते हैं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपरा और धर्म के आदर्शों से भी गहराई से जोड़ते हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!