
कचहरी चौक के राजा लकी ड्रा में दिव्यांग बालिका बनी विजेता…
द्वितीय पुरस्कार मिला गिरजा होटल में काम करने वाले लड़के को...
NTN NEWS REPORT// गणेशोत्सव के अवसर पर कचहरी चौक स्थित कचहरी चौक का राजा समिति द्वारा लगातार सत्रहवें वर्ष भी श्रद्धालुओं के बीच लकी ड्रा कूपन का आयोजन किया गया। शनिवार देर शाम हुए परिणाम में एक दिव्यांग बालिका ने विजेता बनकर सभी का दिल जीत लिया।
समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। लकी ड्रा का परिणाम जैसे ही घोषित हुआ और विजेता के रूप में दिव्यांग बालिका का नाम सामने आया, पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। उपस्थित जनों ने इसे भगवान गणेश जी की विशेष कृपा माना।
विजेता बालिका को समिति की ओर से सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर आयोजकों ने कहा कि यह पल सभी के लिए प्रेरणादायी है और समाज को संदेश देता है कि अवसर और भाग्य हर किसी का साथ देता है। इस आयोजन ने गणेशोत्सव की खुशियों को और भी विशेष बना दिया।
देखिए यहां लक्की ड्रा विजेताओं की सूची…
