Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

राजस्व निरीक्षक से अश्लील गाली गलौज कर पहुंचाई शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न भेजा गया जेल…

NTN NEWS REPORT// राजस्व निरीक्षक से अश्लील गाली गलौज कर शासकीय कार्य में बांधा उत्पन्न करने वाला आरोपी को बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है। आरोपी अनिल कुमार पटेल उम्र 27 वर्ष ग्राम पाली चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है। आरोपी के विरूध्द धारा 132, 296, 351(2) BNS के तहत की गई कार्यवाही की गई है।

मामले का विवरण : थाना बलौदा क्षेत्र के एक राजस्व निरीक्षक तहसील बलौदा द्वारा दिनांक 11.08.25 को तहसील कार्यालय बलौदा में सीमांकन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए गया था, तभी आरोपी अनिल कुमार पटेल आया और चारपारा का सीमांकन गलत किए हो कहकर उसे अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने हेतु उतारू होकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगा। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 330/25 धारा 132,296, 351(2) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी को उनके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना जूर्म स्वीकार करना तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, प्र.आर. नवीन क्षत्री एवं थाना बलौदा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!