Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) की पहल, जिले में 04 पुलिस मितान बूथ एवं अकलतरा में SOOP कार्यालय का शुभारंभ…

NTN NEWS REPORT// जांजगीर चाम्पा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जिले के लिए एक अनूठी पहल करते हुए मितान बूथ का शुभारंभ किया है इसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पुलिस मितान बूथ 01. नैला गायत्री मंदिर 02. पुटपुरा चौक जांजगीर 03. लछनपुर चौक जांजगीर, 04. तरौद चौक अकलतरा में सुभारंभ किया गया है वही पूर्व में SDOP कार्यालय अकलतरा जो जांजगीर पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में था जिसका अब अकलतरा क्षेत्र में मुख्यालय किया गया है।

जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले में पुलिस मितान बनाया गया है जिसमें सड़क सुरक्षा मितान ग्राम रक्षा समिति के सदस्यगण शामिल है, यदि पुलिस मितान बूथ में लगे पुलिस जवान अन्य ड्यूटी में अचानक कहीं बाहर चले जाने के दौरान पुलिस मितान, रक्षा समिति सड़क सुरक्षा नितान के लोगो आवश्यकता पड़ने पर बैठाया जावेगा जिसके द्वारा पुलिस कंट्रोल के मोबाईल नं. 94791-93199 से संबंधित पुलिस थाना/चौकी से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का निराकरण किया जावेगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!