Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

सूने घरों का ताला तोड़कर सिलसिलेवार चोरी करने वाले चोर गिरोह पर जांजगीर पुलिस का प्रहार…

सायबर टीम की सक्रियता से चोर गिरोह के 05 सदस्यो को पकड़ने में मिली सफलता, सायबर टीम द्वारा लगभग 200 सीसीटीव्ही फूटेज खंगालने के बाद की गई आरोपियों की पहचान

NTN NEWS REPORT// थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत सूने घरों का ताला तोड़कर सिलसिलेवार चोरी करने वाले चोर गिरोह पर प्रहार करते हुए चोरों को पकड़ने में जांजगीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। सायबर टीम की सक्रियता से चोर गिरोह के 05 सदस्यो को पकड़ने में मिली सफलता, सायबर टीम द्वारा लगभग 200 सीसीटीव्ही फूटेज खंगालने के बाद की गई आरोपियों की पहचान की गई।

आरोपी सुने मकानों की रेकी कर बडे़ ही शातिर तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये आभूषण सोना, चांदी के जेवर, सिक्के, नगदी रकम एवं मोबाईल एसेसरीज, 02 नग मोटर सायकल कुल 07 लाख की सम्पत्ति बरामद की गई।

कुल तीन तोला से अधिक सोना एवं डेढ़ किलो ग्राम चांदी के जेवर बरामद , आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल, एयर पिस्टल, चाकू एवं दरवाजा ताला तोड़ने का औजार किया गया बरामद किया गया।

आरोपियों ने थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम उदयबंद, बिरगहनी, चौकी नैला क्षेत्र के ग्राम खोखसा, औराईखुर्द तथा थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करमंदा में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।आरोपियों को जिले के कुल 07 प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है, जिनका गैंग हिस्ट्रीसीट तैयार किया जा रहा है। आरोपियों के विरूद्व धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। आरोपी दुर्गेश नेताम उर्फ मल्लू को पूर्व में भी चोरी, लूट के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम : 01. दुर्गेश नेताम उर्फ मल्लू पिता स्व. रामप्रसाद नेताम उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम जांजगीर गोड़तल्ला तालाब भगत चौक वार्ड नं. 11 थाना सिटी कोतवाली जांजगीर 2. रामकुमार कश्यप उर्फ मोना पिता लतेल उर्फ लतेलू कश्यप उम्र 26 वर्ष  3. महावीर कश्यप उर्फ खोदू पिता रामायण कश्यप उम्र 24 वर्ष 4. आनंद उर्फ प्रभात कश्यप पिता छबिलाल कश्यप उम्र 20 वर्ष 5. मंगल पांडे पिता कृष्णकुमार पांडे उम्र 40 वर्ष सभी साकिन जर्वे (च) थाना जांजगीर

आरोपियो के कब्जे से बरामद सम्पत्ति:- नगदी रकम 46000/ रू, सोने का मंगल सूत्र, सोने का हार, सोने का लाकेट कुल 10 नग, 6 नग सोने का मटर दाना, सोने का 02 नग टाप्स, 02 नग सोने की फूल्ली, सोने का 09 नग पीपर पत्ती, सोने का कढुवा, सोने का मांगमोती 01 नग, चांदी का करधन 03 नग, चाबी रिंग 03 नग, चांदी का बाजूबंद 03 नग, चांदी का पायल 09 जोडी, चांदी का सिंदुर डिब्बा 01 नग, चांदी का कंगन 04 नग, चांदी का अंगुठी 13 नग, चांदी की बिछिया 32 नग, चांदी का चूड़ी 02 नग, चांदी का सिक्का 18 नग, चांदी का घुंघरू टूटा हुआ 4 नग, चांदी की ताबीज 01 नग।  इंडक्शन 01 नग, मोबाईल एसेसरिज चार्जर 11 नग, नेकबैण्ड 05 नग, ईयरफोन 01 नग, वाईफाई स्पीकर 02 नग, फोन कव्हर 01 नग, यूएसबी केबल 01 नग, घटना में प्रयुक्त एक नग बजाज पल्सर एवं एक नग बजाज प्लेटिना, एक नग लोहे का औजार (रॉड) एक नग लोहे का चाकू, एक नग एयर पिस्टल, एक नग एचएमटी कंपनी की घड़ी, एक पैसा, 50 पैसा, 20 पैसा, 10 पैसा, 1 रूपया, 2 रूपया, 5 रूपया, 10 रूपया कुल 215 नग सिक्के। आरोपियों के मोबाईल फोन 04 नग

विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला जांजगीर चाम्पा के ग्राम करमंदा, खोखसा, औराईखुर्द, बिरगहनी एवं उदयबंद में सिलसिलेवार सूने मकान में अज्ञात आरोपियों द्वारा रात्रि में मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम अन्य सामान चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर एवं बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। सिलेसिलेवार चोरी के प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुये संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा आरोपियों की शीध्र पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक एवं थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी नैला उप निरी. विनोद जाटवर का टीम तैयार किया गया।

गठित टीम द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति कविता ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (पु) अकलतरा प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना में तकनिकी आधार पर तथा आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरा का बारिकी से अवलोकन पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त सभी घटना को बाईक सवार तीन युवको द्वारा अंजाम दिया गया है जिस पर आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था कि जरिये मुखबीर सूचना पर ग्राम जर्वे (च) निवासी महावीर उर्फ खोदू कश्यप तथा उसके सहयोगी दुर्गेश नेताम उर्फ मल्लू द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, तथा लुकछिप कर रह रहे है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर चोरी की घटना के संबंध में मनोवैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर आरोपी महावीर कश्यप उर्फ खोदू तथा दूर्गेश नेताम उर्फ मल्लू द्वारा अपने साथी रामकुमार कश्यप उर्फ मोना, आनंद उर्फ प्रभात कश्यप तथा मंगल पाण्डेय के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किये जिसमें थाना जांजगीर के 06 अलग अलग एवं थाना बलौदा के 01 प्रकरण इस प्रकारण कुल 07 चोरी के प्रकरण में चोरी कियें समानों को आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर बरामद किया गया है।

उक्त कार्यवाही में सायबर निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी सायबर सेल, सायबर टीम थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी नैला उप निरी. विनोद जाटवर एवं सायबर टीम से स.उ.नि. विवेक कुमार सिंह, प्र.आर. विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, शाहबाज अहमद, माखन साहू, श्रीकांत सिंह एव स्टाफ की पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा द्वारा सराहना कर पुरूस्कार की घोषणा की गई।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!