Advertisment
अन्य खबरेंभारत

90% लोग नहीं जानते होंगे फोन सुनता है सारी बात! सेटिंग बंद कर दें वरना खुल जाएंगे राज

NTN NEWS REPORT// आधी दुनिया Google से अपने सभी काम पूरे करती है. लेकिन क्या हो कि यही गूगल आपकी सारी बातें सुन रहा हो? जी हां लीक्स के मुताबिक, गूगल आपकी अधिकतर बातें सुनता है, इनमें प्राइवेट बातें भी शामिल हैं. अगर आप नहीं चाहते कि वो आपकी बातें सुने तो उसके लिए कुछ सेटिंग्स ऑफ करनी होंगी।

स्मार्टफोन हमारी लाइफ को वो अहम हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना आप शायद ही एक दिन निकाल पाएं. मान लीजिए आपको टास्क दिया जाए कि आपको 5 से 6 घंटे तक फोन नहीं चलाना है तो शायद आप इस टास्क में हार जाएं. क्योंकि फोन के बिना आपके बहुत काम अधूरे हैं. सबसे ज्यादा तो गूगल. आधी दुनिया उसी से अपने सभी काम पूरे करती है. लेकिन क्या हो कि यही गूगल आपकी सारी बातें सुन रहा हो? जी हां लीक्स के मुताबिक, गूगल आपकी अधिकतर बातें सुनता है, इनमें प्राइवेट बातें भी शामिल हैं. अगर आप नहीं चाहते कि वो आपकी बातें सुने तो उसके लिए कुछ सेटिंग्स ऑफ करनी होंगी।

कभी न दें हर ऐप को परमीशंस : आप जब भी कोई ऐप इंस्टॉल करते हैं तो वो आपसे काफी चीज़ों की परमीशन मांगता है. जैसे कि कैमरा, कॉन्टैक्ट्स, लोकेशन, माइक्रोफोन, गैलरी फोटोज-वीडियोज. इन सभी का एक्सेस देने से पहले हमेशा सोचिए. क्योंकि हो सकता है ऐप डेवलपर्स इसका फायदा भी उठा सकते हैं।

गूगल कर सकता है माइक्रोफोन का यूज : सोचिए जरा जब आप गूगल को माइक्रोफोन का एक्सेस दे देते हैं तो वो उसका करेगा क्या? गूगल आपके फोन के माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर सकता है. आपकी कन्वर्सेशन से लेकर किसी से भी की गई बातचीत भी माइक्रोफोन के जरिए गूगल तक पहुंचती है, जिसका गूगल अपनी ऐड सर्विसेज के लिए इस्तेमाल कर सकता है. आपने कई बार नोटिस भी किया होगा कि आपने नए फ्रिज खरीदने की बात कही और थोड़ी ही देर में उससे जुड़े ऐड्स आने शुरू हो गए. गूगल न सुने आपकी बात उसके लिए फोन में छोटी सी सेटिंग्स करके इन सर्विसेज को ऑफ करना होगा।

कैसे करें सर्विसेस ऑफ? : सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं. नीचे स्क्रॉल करते हुए Google की सेटिंग्स पर टैप करें.
अगले पेज पर आपको अपना गूगल प्रोफाइल दिखाई देगा.
अब Manage Your Google Account पर टैप करें.
Data & Privacy सेक्शन में जाएं. अब Web & App Activity का ऑप्शन मिलेगा. इस पर टैप करें और अगले पेज पर जाएं. यहां आपको Subsettings में Include Audio and Video activity का ऑप्शन नजर आएगा. इस पर लगे Tick को रिमूव कर दें और गूगल के टर्म ऑफ सर्विस को एक्सेप्ट कर लें।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!