Advertisment
भारत

Bharat Gaurav Tourist Train: चार धाम यात्रा के लिए रेल्वे ने आसान कर दिया सफर…

Bharat Gaurav Tourist Train: चार धाम यात्रा के लिए रेलवे ने आसान कर दिया सफर, दिल्ली के इस स्टेशन से चलने जा रही स्पेशल ट्रेन, बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम और द्वारका की यात्रा को आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे भी इस बार भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन चलाने जा रही है, चलिए जानते हैं इसके बारे में…

Bharat Gaurav Tourist Train: देश के चारों कोनों पर स्थित चारधाम की यात्रा करना हर भारतीय का सपना होता है. बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम और द्वारका की यात्रा को आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन चलाई जा रही है. इस ट्रेन से आप चारों धाम की यात्रा आसानी और किफायती दाम में कर सकते हैं. इससे पहले भी दो बार भारतीय रेलवे की तरफ से चारों धाम को जोड़ने के लिए भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन का संचालन किया जा चुका है।

सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी शुरुआत : इस साल भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन को 27 मई से दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन को शुरू किया जाएगा जो 17 दिनों में आपको चारों धाम की यात्रा करवाएगी. इन 17 दिनों में ट्रेन के जरिए श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ, माना गांव, नरसिंह मंदिर, जोशीमठ, ऋषिकेश, जगन्नाथ मंदिर, पुरी समुद्र तट, कोणार्क सूर्य मंदिर, चंद्रभागा समुद्र तट, रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी मंदिर और धनुषकोड़ी, द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, भेंट द्वारका का भ्रमण कराया जाएगा. इसके अलावा यात्रियों को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, पुणे में भीमशंकर मंदिर और नासिक में त्रंबकेश्वर मंदिर का भ्रमण भी कराया जाएगा. इस 17 दिनों की जर्नी में श्रद्धालु भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन से कुल 8425 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं : भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी, जिसमें दो डायनिंग रेस्टोरेंट, एक मॉडर्न किचन और स्नान के लिए क्यूबिक स्नानघर शामिल हैं. इसके अलावा सभी कोच में बायो टॉयलेट युक्त वॉशरूम की व्यवस्था की गई है. यात्रा के दौरान लोगों को फुटमसाजर की सुविधा भी दी जाएगी. यात्रियों की सुविधा के लिए सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था भी की गई है।

कैसे बुक होगी टिकट : भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन पूरी तरह से एसी ट्रेन है. इसमें फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी में टिकट बुक कराई जा सकती है. इसके लिए आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर जाकर आप टिकट बुक कर सकते हैं. टिकट के लिए एक पैकेज फिक्स किया गया है, जिसमें यात्री को जर्नी टिकट के साथ-साथ तीन सितारा होटल में रहने, तीनों टाइम का भोजन, साइटसींइग, ट्रैवल इंश्योरेंस और टूर मैनेजर की सुविधा दी जाएगी. ट्रेन में कुल 150 सीटें उपलब्ध हैं, जिसे पहले आओ,पहले पाओ आधार पर बुक किया जाएगा. आप टिकट की जानकारी भारतीय रेल कैटरिंग एवं टूरिज्म कारपोरेशन के वेबसाइट पर तथा उनके वेब पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं।

भारतीय रेल के कार्यकारी निदेशक सूचना एवं प्रचार दिलीप कुमार ने बताया कि देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का परिचालन किया जाता है. इन ट्रेनों के संचालन से विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान का भ्रमण कर पाना आसान हुआ है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!