
Mother’s Day 2025: मां को ये 5 स्कीम में पैसा लगाकार दें, बुढ़ापा शान से गुजरेगा! जानने वाले भी कहेंगे- बेटा हो तो ऐसा..
Mother’s Day Special: मदर्स डे पर मां को क्या गिफ्ट दिया जाए? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो जरा रुकिए, क्योंकि इस बार मां को महंगे तोहफों की जगह आप इन्वेस्टमेंट का गिफ्ट दें. जी हां 5 ऐसी स्कीम्स हैं जिनमें मां के नाम इन्वेस्टमेंट करके आप उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर फ्यूचर सुरक्षित करते हैं।
मां को मदर्स डे पर दें खास गिफ्ट : Mother’s Day Special: “मां… एक शब्द जिसमें हम सभी की पूरी दुनिया समाई है.तो अब इस Mother’s Day 2025 पर आप अपनी मां के लिए क्या खास कर सकते हैं.. सोचा है क्या? वैसे फूल, साड़ी आदि तो आप हर साल गिफ्ट में देते ही हैं, क्यों ना इस बार कुछ ऐसा करें जिससे उनका आने वाला कल, बुढ़ापा सेफ और शानदार हो? तो सोचिए, जब आपकी मां को पैसों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, तो आपको कितनी खुशी मिलेगी।
मां के नाम 5 इन्वेस्टमेंट : तो फिर चलिए अब हम जानेंगे 5 ऐसी फाइनेंशियल स्कीम्स को जिनमें इन्वेस्टमेंट करके आप अपनी मां को आर्थिक आजादी का अनमोल गिफ्ट दे सकते हैं.मां के नाम फाइनेंशिल स्कीम्स सिर्फ गिफ्ट नहीं, बल्कि उनके फ्यूचर की सेफ्टी और सम्मान में एक निवेश है।
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) : यह सरकार समर्थित स्कीम होती है अगर मां 60 के करीब हैं या हो चुकी हैं तो ये स्कीम शानदार है.इस स्कीम का खाता बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर आसानी से खुलावा सकते हैं.इसमें नियमित गारंटीड इनकम (तिमाही ब्याज) मिलेगी और टैक्स बेनेफिट्स भी मिलेगा.तो सोचिए हर तीन महीने में जब मां के खाते में पैसा आएगा, तो उन्हें कितनी आत्मनिर्भरता महसूस होगी।
राष्ट्रीय बचत पत्र : राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.इसमें केवल ₹1000 से भी शुरुआत कर सकते हैं और ये 5 साल में आपको आपका पैसा ब्याज के साथ वापस देती है.अगर मां के नाम इसमें पैसा लगाएंगे तो अच्छे ब्याज के साथ तगड़ा फंड उनको मिलेगा.क्योंकि अभी इस पर ब्याज दर 7.7% मिल रहा है।
हेल्थ इंश्योरेंस : मां को हेल्थ इंश्योरेंस का तोहफा देकर आपकी भी सारी चिंता दूर हो जाएगी. एक कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस प्लान जो खास रूप से सीनियर सिटीजंस की जरूरतों को कवर करे.असल में मां के बुढ़ापे में सबसे बड़ी चिंता स्वास्थ्य और इलाज का खर्चा ही होता है. यह पॉलिसी उन्हें महंगे हॉस्पिटल बिल से बचाएगी.ये पॉलिसी नहीं,बल्कि मां के लिए ‘स्वास्थ्य का सुरक्षा कवच’ है।
म्यूच्यूअल फंड SIP : अगर मां की उम्र अभी 50-55 के आसपास है , तो उनके नाम पर एक बैलेंस्ड एडवांटेज फंड या लार्ज-कैप फंड में SIP शुरू कर सकते हैं. एसआईपी मेंलंबी अवधि में महंगाई को मात देने और अच्छा रिटर्न पाने की क्षमता होती है. एसआईपी के जरिए मां के नाम छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड तैयार हो सकता है.यह निवेश मां के फ्यूचर की किसी बड़ी जरूरत पूरी कर सकता है।
डिजिटल गोल्ड : ये एक परंपरा और मॉर्डन निवेश का संगम होता है.आप मां के लिए फिजिकल गोल्ड की जगह डिजिटल गोल्ड में निवेश करें .मां के नाम डिजिटल गोल्ड में निवेश करके आप उनका फ्यूचर सेफ करने का काम करेंगे।