
छत्तीसगढ़ पुलिस में 16 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर का दायित्व
गृह (पुलिस) विभाग ने जारी किया स्थानीयमान पदस्थापना आदेश
NTN NEWS REPORT// रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक / उप सेनानी अथवा समकक्ष रैंक के पदों पर स्थानीयमान (Officiating) रूप से पदस्थ किए जाने का आदेश जारी किया गया है।
यह आदेश मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से 30 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है।
राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों की पदस्थापना के संबंध में विभागीय पदोन्नति/छानबीन समिति की बैठक दिनांक 10 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। समिति की अनुशंसा के परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 एवं 23 तथा अनुसूची-पांच के तहत लिया गया है।
दिनांक 01 जनवरी 2025 की स्थिति में उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर यह स्थानीयमान नियुक्ति की गई है।
देखिए जारी आदेश …

