Advertisment
Advertisment
अपराधजांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

मारपीट प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, थाना अजाक पुलिस को बड़ी सफलता

NTN REPORT// जांजगीर-चांपा,20 जनवरी 2026।जांजगीर-चांपा जिले में थाना अजाक पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मारपीट के एक गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज तिवारी, पिता स्व. छेदी लाल तिवारी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम तेंदुआ, थाना शिवरीनारायण के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना अजाक में धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस एवं 3(2) 5(क) के तहत मामला पंजीबद्ध है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी नीरज तिवारी के खिलाफ दिनांक 01 अगस्त 2025 को थाना अजाक जांजगीर में मारपीट से संबंधित अपराध दर्ज किया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसके चलते वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।

पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अजाक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में एएसआई रामेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक गणेश कौशिक, रामकृष्ण खैरवार, आरक्षक संतोष, प्रधान आरक्षक संजय साहू एवं थाना अजाक स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!