Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

सेवा और समर्पण से शुरू हुआ अग्रसेन जयंती महोत्सव, निःशुल्क कृत्रिम अंग व स्वास्थ्य शिविर में जरूरतमंदों ने उठाया लाभ

दिव्यांगजनों को माप के अनुरूप कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने की पहल, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

NTN REPORT// नैला-जांजगीर। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार के संकल्प के साथ किया गया। श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर द्वारा स्व. द्रोपती बाई अग्रवाल एवं स्व. केदारनाथ अग्रवाल (पहरिया वाले) की स्मृति में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ ही अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों और समाज के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनके माप के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने के साथ ही आम नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

माप के अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे कृत्रिम अंग

कृत्रिम अंग शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता और शारीरिक माप के अनुरूप कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने की पहल की गई। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से आयोजित इस शिविर को जरूरतमंद दिव्यांगजनों के लिए उपयोगी पहल माना गया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य और नेत्र जांच

स्वास्थ्य शिविर में अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। शिविर में नेत्र रोग, हृदय रोग, हड्डी रोग, मेडिसिन एवं प्रसूति रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और सामान्य स्वास्थ्य की जांच भी निःशुल्क की गई।

कलेक्टर और एसपी ने की आयोजन की सराहना

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए सेवा और स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे प्रयासों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने का प्रयास बेहद सराहनीय है। सेवा और स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज जनहित से जुड़े कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है।

पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए आयोजित इस तरह के शिविर समाज के लिए अनुकरणीय हैं। अग्रसेन जयंती की शुरुआत सेवा कार्य से होना निश्चित रूप से प्रेरणादायी पहल है।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में संजय अग्रवाल, राजेश पालीवाल, अजय अग्रवाल,  प्रदीप गोयल, कैलाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संतोष अग्रवाल पहरिया वाले, मनोज अग्रवाल, राकेश पालीवाल, विकास अग्रवाल, तपन अग्रवाल, विक्रम पालीवाल, हिमांशु अग्रवाल, दीपक गोयल, सुनील पालीवाल, दीपक अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, संजय भोपालपुरिया, शिबू भोपालपुरिया, सचिन गोपालपुरिया, आबू, तुषार, उमेश पालीवाल, विक्की सुल्तानिया, अंजू, पूनम, कल्याणी, बबीता एवं शिखा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में जुटी रही टीम

अमर सुल्तानिया ने आभार प्रदर्शन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, चिकित्सकों, समाजजनों और उपस्थित नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

आयोजन को सफल बनाने में अमर सुल्तानिया, विक्रांत अग्रवाल, दीपक सिंधानिया, अखिल बंसल, आकाश सिंधानिया, नवदीप अग्रवाल, निकुंज भोपालपुरिया, अनुभव अग्रवाल, आदित्य भोपालपुरिया, यश भोपालपुरिया एवं अंकित अग्रवाल ने लगातार मेहनत की। आयोजन समिति से जुड़े समाज के लोगों ने भी शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर के इस आयोजन ने अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत को सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए समाज में सहयोग एवं संवेदनशीलता का सकारात्मक संदेश दिया।

यह समाचार विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों एवं प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!