Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों के तबादले, जांजगीर-चांपा को मिले नए अधिकारी

NTN REPORT // रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में विभिन्न जिलों और विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में जांजगीर-चांपा जिले को भी नए अधिकारी मिले हैं।

प्रतीकात्मक एआई तस्वीर

जांजगीर-चांपा जिले में इन अधिकारियों की पदस्थापना

जारी आदेश के अनुसार, जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीन अधिकारियों की पदस्थापना से जुड़े प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं।

  • वीरेंद्र लकड़ा – अपर कलेक्टर, नारायणपुर से अपर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा।
  • राजकुमार तम्बोली –  अपर कलेक्टर, नारायणपुर से यथावत अपर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा।
  • श्रीमती ओम विकास टंडन – डिप्टी कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर से डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा।
  • ऋचा सिंह – मंत्रालय, नवा रायपुर से डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा

प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव

राज्य शासन द्वारा जारी इस आदेश के तहत विभिन्न जिलों और विभागों में अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। इसका उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों का संचालन और विभागीय जिम्मेदारियों का पुनर्निर्धारण है।

देखिए जारी आदेश…

यह समाचार विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों एवं प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!