Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

एकता की राह पर युवा शक्ति—मुख्यमंत्री ने यूनिटी मार्च में शामिल होने निकले 68 सदस्यीय दल को किया रवाना 

NTN REPORT// रायपुर, 23 नवम्बर 2025। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा यूनिटी मार्च के लिए छत्तीसगढ़ के 68 युवाओं का दल आज रवाना हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर इस दल को गुजरात के लिए प्रस्थान कराया।

यह दल सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से लेकर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया तक आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिआ में देशभर के युवा एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

सरदार पटेल ने अखंड भारत की मजबूत नींव रखी — मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की 562 रियासतों को एकसूत्र में पिरोकर अखंड भारत बनाने का अप्रतिम कार्य किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में केवड़िया में आयोजित भारत पर्व में शामिल होकर उन्होंने विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा — स्टैच्यू ऑफ यूनिटी — के दर्शन किए थे, जहाँ देश की सांस्कृतिक एकता की अद्भुत झलक देखने मिली। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की विविध संस्कृति और व्यंजनों ने विशेष आकर्षण बटोरा।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं को दी शुभकामनाएँ

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक एवं भौगोलिक एकता के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है। रियासतों के ऐतिहासिक विलय ने भारत की आज की अखंडता की बुनियाद रखी। उन्होंने राष्ट्रीय पदयात्रा पर जा रहे युवाओं को शुभकामनाएँ और बधाई दी।

युवाओं के उत्साह ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव

जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि इस यात्रा से युवाओं को देश की एकता और सांस्कृतिक विरासत को समझने का शानदार अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, जी. वेंकट राव, श्याम नारंग, राहुल टिकरिया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!