Advertisment
छत्तीसगढ़अपराध

पत्नी ने खाना बनाने से मना क्या किया पति ने कर दी निर्मम हत्या

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गिरफ्तार

बिलासपुर 12 अक्टूबर 24// पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को सीपत पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। कारण जानकर हैरान रह जाएंगे  केवल पत्नी द्वारा खाना बनाने से मना क्या किया गया आरोपी पति ने हत्या ही कर दी सीपत पुलिस के सक्रियता एवं तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त टंगिया एवं लकडी का डंडा बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-1. रामफल शिकारी पिता सिरसी लाल शिकारी उम्र 40 साल निवासी मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 का रहने वाला है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 11.10.2024 को ग्राम मटियारी में रामफल शिकारी के द्वारा अपनी पत्नी मुमताज शिकारी का दोनो के बीच आपस में झगडा विवाद होने से टंगिया एवं लकडी के डंडा से मारपीट कर सिर एवं हाथ में गहरा चोंट पहूंचाने से मृत्यु कारित किया। जिस पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 503/2024 धारा 103(1) बीएनएस की अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पता साजी हेतु वरिष्ठ अधिकरियों के मार्गदर्शन में त्वरित टीम गठित कर आरोपी रामफल शिकारी को हिरासत में लिया गया। आरोपी रामफल शिकारी शराब पीया हुआ था अपनी पत्नी मुमताज शिकारी को खाना बनाने के लिये कहने पर, मुमताज के द्वारा खाना बनाने से मना करने, पर दोनो में आपस में विवाद एवं लडाई झगडा होने से आरोपी रामफल शिकारी के द्वारा घर में ही रखे टंगिया एवं लकडी के डंडा से हमला कर सिर एवं हाथ में गहरा चोंट पहूंचाकर पत्नी की हत्या कर दिया।

आरोपी रामफल शिकारी को गिरफ्तार किया गया है व अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सउनि धर्मेंद्र यादव, शिव सिंह बक्साल, युगल शर्मा, प्र आर कोैषल वस्त्रकार, आरक्षक आकाष मि़श्रा, शरद साहू, भूपेंद्र पटेल, लक्ष्मण चंद्रा, प्रकाश जगत, म.आर. प्रियंका मिश्रा का विषेष योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!