Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

वेल फाउंडेशन ने उत्साह और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया स्थापना दिवस

रक्तदान शिविर आयोजित, समाजसेवियों व मार्गदर्शकों का हुआ सम्मान

NTN NEWS REPORT//अकलतरा। क्षेत्र की अग्रणी सामाजिक संस्था वेल फाउंडेशन ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर ब्रेनी बियर स्कूल, अकलतरा परिसर में भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा, मानव कल्याण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इसके साथ ही वेल फाउंडेशन के मार्गदर्शकगण, वरिष्ठ समाजसेवी तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मानित अतिथियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अनुभवी मार्गदर्शकों के मार्गदर्शन में वेल फाउंडेशन निरंतर जनसेवा के कार्य कर रही है और समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था के पदाधिकारियों ने स्थापना से अब तक की सामाजिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा वर्ग, महिलाएं तथा संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

इस अवसर पर सकून अघरिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत अकलतरा; जितेन्द्र सिंह, सरपंच पोंडी दल्हा; देव सिंह अघरिया, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति पोंडी दल्हा; प्रमोद आदिले, उप सरपंच पोंडी दल्हा; राकेश टंडन; युवा समाजसेवी छोटू कश्यप; ईश्वर साहू, जनपद सदस्य; वरिष्ठ समाजसेवी बिहारी ताम्रकार; सतीश दीवान; नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी; केशव कौशिक; पत्रकार अविनाश सिंह; कमल कश्यप; रूपेश कंवर; समाजसेवी पंकज केशरी; सत्य नारायण; दीपक पटेल; पंकज साहू; मनीष धीवर; राहुल दोषी; परस राम गोंडदुले; चंद साहू; ज्योति श्रीवास सहित वेल फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजना सिंह तथा सदस्य दीपक साहू, श्रीपाल सिंह, मोहन कश्यप, सतीश मानिकपुरी, प्रेम निलमकर, सौरभ सिंह, गौतम साहू, शरद सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!