Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपा

सिधरामपुर में रासेयो का विशेष शिविर: स्वच्छता और नशा-मुक्ति का संदेश पहुँचा रहे स्वयंसेवक

NTN NEWS REPORT// चांपा, सुखरीकला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला द्वारा ग्राम सिधरामपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित विशेष सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) शिविर के चौथे दिन, रविवार 30 नवंबर को स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और नशा-मुक्ति का सशक्त संदेश गांव-गांव पहुँचाया।

प्रभात फेरी और नशा-मुक्ति रैली ने बढ़ाई जागरूकता

स्वयंसेवकों ने ग्राम सुखरीकला में प्रभात फेरी निकालते हुए स्वच्छता रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को शराब एवं अन्य नशे से दूर रहने की अपील की गई। इस रैली में ग्राम पंचायत सरपंच अंजोर सिंह मरकाम, उपसरपंच संतोष सोनंत, शिक्षा समिति अध्यक्ष टेमलाल चौहान, माय भारत युवा क्लब अध्यक्ष चेतन साहू सहित कई जनप्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल रहे। ग्राम पंचायत में सुखरीकला को नशा-मुक्त ग्राम बनाने तथा नशापान करने वालों पर दंड लागू करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

स्वच्छता अभियान से चमके सार्वजनिक स्थल

नशामुक्ति रैली के पश्चात स्वयंसेवकों ने मां मडवारानी मंदिर परिसर, चैत खांभ परिसर, हैंडपंप क्षेत्र, साप्ताहिक बाजार परिसर एवं तालाब पचरी घाट में सफाई अभियान चलाया।
स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व पर प्रेरक संदेश भी दिए।

बौद्धिक गोष्ठी में अतिथियों ने रखा विचार

शिविर की बौद्धिक गोष्ठी कार्यक्रम में पूर्व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डी.सी. बंजारे, ग्राम की 80 वर्षीय वयोवृद्ध माता सुवासीन बाई मन्नेवार, राज्यपाल पुरस्कृत प्राचार्य जगन्नाथ हिमधर, राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता गीता देवी हिमधर, माय भारत युवा क्लब अध्यक्ष चेतन साहू एवं ललित दास बैरागी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मंचीय अतिथियों को मोमेंटो एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

तृतीय दिवस के कार्यक्रम में भी रहे विशिष्ट व्यक्तित्व

शिविर के तीसरे दिन विचार-गोष्ठी कार्यक्रम में तुमान हायर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व प्राचार्य पुरुषोत्तम पटेल, एमडीआरटी एलआईसी के मनोज कुमार गुप्ता एवं पत्रकार गण शामिल हुए और प्रेरक विचार साझा किए।

शिविर संचालन में मिला व्यापक सहयोग

रासेयो कार्यक्रम अधिकारी आर.के. राठौर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी एम.आर. राज, एल.एन. सोनकर सहित सभी स्वयंसेवक— आर्यन टंडन, रघुबीर सिंह कंवर, खोमंत मन्नेवार, ओमकिशन, उमेश कुमार, रागिनी बरेठ, भृत्य रघुनाथ बरेठ, अरविंद यादव, नानबाई प्रधान—का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पंचायत से सरपंच कविता मरावी, उपसरपंच घासीराम पटेल एवं पंचगणों का भी सक्रिय सहयोग लगातार मिल रहा है।

कार्यक्रम का मंच संचालन स्वयंसेवक आर्यन टंडन एवं रघुबीर सिंह कंवर ने किया तथा आभार प्रदर्शन सहायक कार्यक्रम अधिकारी एम.आर. राज द्वारा किया गया।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!