
विकसित भारत जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार का दायरा : राजेंद्र वैष्णव
भाजपा मंडल जांजगीर-नैला में ‘विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान’ कार्यशाला एवं सम्मेलन संपन्न
NTN NEWS REPORT// जांजगीर। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित करने में विकसित भारत जी राम जी योजना अहम भूमिका निभाएगी। उक्त उद्गार भाजपा जिला सह संगठन प्रभारी राजेंद्र वैष्णव ने ग्राम सिवनी में आयोजित भाजपा मंडल जांजगीर-नैला की कार्यशाला एवं सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
भाजपा मंडल जांजगीर-नैला द्वारा ग्राम सिवनी स्थित राठौर भवन में विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान मंडल कार्यशाला एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों द्वारा भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष हितेश यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया।
क्रांतिकारी योजना है विकसित भारत जी राम जी : राजेंद्र वैष्णव
मुख्य अतिथि राजेंद्र वैष्णव ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना एक क्रांतिकारी योजना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल नाम के कारण इस योजना का विरोध कर रहे हैं और भगवान राम के नाम से चिढ़ के चलते जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
किसानों और ग्रामीणों की आय बढ़ाने का अभिनव प्रयास : रजनी साहू
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रजनी साहू (उपाध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक) ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि किसानों और ग्रामीणों की आय बढ़ाने का केंद्र सरकार का अभिनव प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष राम जी के नाम से जुड़ी इस योजना को लेकर जनता को गुमराह कर रहा है।
125 दिन का कार्य और कृषि सीजन में अवकाश की सुविधा : अमर सुल्तानिया
अमर सुल्तानिया (संगठन प्रभारी, जशपुर) ने योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां पूर्व योजना में 100 दिनों का कार्य प्रावधान था, वहीं इस योजना में 125 दिनों का कार्य सुनिश्चित किया गया है। साथ ही कृषि कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए दो माह के अवकाश का भी प्रावधान रखा गया है।

वरिष्ठजनों और जनप्रतिनिधियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के अंत में जांजगीर-नैला मंडल क्षेत्र के वरिष्ठजनों एवं जनप्रतिनिधियों का मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। मंच संचालन सनत पांडेय एवं साकेत तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री रामेश्वर पटेल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर मंडल महामंत्री विवेक सिंह, उमेश राठौर, पुष्पेंद्र निर्मलकर, कृष्ण कुमार राठौर, शैलेन्द्र पांडेय, प्रभाकर तिवारी, सुनील पांडेय, भूपेंद्र साहू, रितेश राठौर, गोलू दुबे, सोनू यादव, छवि कश्यप, रोहित कुलदीप, प्रदीप राठौर, गज्जू ध्रुव, फिरदौस खान, मिंटू कहरा, पिंकू राठौर, लक्ष्मी सारथी, कार्तिकेश्वर पांडेय, सनत पटेल, सरोज साहू, रघुवीर बरेठ, विनोद गोयल, रूपनारायण लसेर, सुनील भवानी, गोविंद साहू, राजू यादव, चित्रभान राठौर, देवेश राठौर, अशोक केवट, छतराम साहू, खम्मन साहू, नीरज यादव, अखिलेश यादव, पतिराम, संतोष साहू, विश्वनाथ यादव, वीरेंद्र राठौर, जीवन लाल, सीताराम पटेल, सुरेश शर्मा, संदीप शर्मा, अश्वनी यादव, रमेश खैरवार, संजयदास, सूरजमनदास, अंगेश्वर राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।