
कुलीपोटा में श्रद्धा और सामाजिक एकता के संदेश के साथ तीन दिवसीय गुरुघासीदास जयंती संपन्न
NTN NEWS REPORT//कुलीपोटा | 25 जनवरी 2026।
जय सतनाम सेवा समिति कुलीपोटा एवं सर्व सतनामी समाज के तत्वाधान में परम पूज्य संत शिरोमणि गुरुघासीदास बाबा की जयंती 23 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय आयोजन के रूप में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं धूमधाम से मनाई गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बाबा गुरुघासीदास के “मनखे-मनखे एक समान” और “सत्य ही ईश्वर है” जैसे महान संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से सतनामी समाज के बीच एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करने का संदेश दिया गया। तीनों दिनों तक विविध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से बाबा के विचारों को जीवंत किया गया।
प्रथम दिवस
प्रथम दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगडे रहीं। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा जांजगीर-चांपा अम्बेश जांगडे ने की। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला संगठन प्रभारी जशपुर अमर सुल्तानिया, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा रवि पाण्डेय, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदा शिशुपाल सिंह राजपूत, सरपंच ग्राम पंचायत लछनपुर गेंदराम छोटू कुर्रे तथा सतनामी समाज केराझरिया चांपा परीक्षेत्र अध्यक्ष संत सोनंत उपस्थित रहे।
द्वितीय दिवस
द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आनंद प्रकाश मिरी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जांजगीर-चांपा संतोषी सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लाल बहादुर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. धनेश्वरी जागृति, सुरेंदर लहरे, जगमोहन खांडे (भीम आर्मी) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समापन एवं तृतीय दिवस
कार्यक्रम के अंतिम दिवस एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा क्षेत्र के विधायक व्यास कश्यप रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत कुलीपोटा पूजा संजय लहरे ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस जांजगीर-चांपा पंकज शुक्ला, पार्षद नगर पालिका परिषद चांपा दुर्गा कुर्रे, सरपंच कमरीद प्रीति राजकुमार धीरही, सरपंच महुदा ज्योति लाला साहू, उपसरपंच कुलीपोटा रजनी अनंत साहू एवं पूर्व सरपंच कुलीपोटा ओमप्रकाश कुर्रे शामिल रहे।
समिति एवं समाज की सहभागिता
आयोजन में जय सतनाम सेवा समिति कुलीपोटा के संरक्षकगण टिकैत राम लहरे, शिवनारायण रात्रे, समय लाल लहरे, रेशम महादेवा, भरत लाल लहरे, रामकुमार श्रीकांत, रामकुमार मिरी, अनूप कुमार मिरी सहित समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार महादेवा एवं अन्य पदाधिकारीगण की सक्रिय भूमिका रही।
पुजारीगण मानसाय कुर्रे, रामलाल लहरे, उमेद लाल खूंटे, दयाराम मिरी, पकलू लहरे, विशाल रात्रे, छत्तू लहरे, बहोरिक रात्रे, मनमोहन कुर्रे एवं शिवप्रसाद रात्रे द्वारा विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।
तीन दिवसीय इस आयोजन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी चंद्रकांत रात्रे द्वारा दी गई।