
गृह (पुलिस) विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी
NTN REPORT// नवा रायपुर, 29 जनवरी 2026।
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में प्रशासनिक आधार पर बड़ा फेरबदल करते हुए 16 अधिकारियों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी अथवा समतुल्य पदों पर अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
गृह विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई विभागीय पदोन्नति/छानबीन समिति की बैठक (10 दिसंबर 2025) में की गई अनुशंसा के आधार पर की गई है। अधिकारियों की पदस्थापना 1 जनवरी 2025 की स्थिति में स्थानापन्न रूप से की गई है।
जारी सूची में जिलों एवं विशेष शाखाओं में पदस्थ अधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें सरगुजा, रायगढ़, कांकेर, सुकमा, बीजापुर, कोरबा, महासमुंद, गरियाबंद सहित अन्य जिले शामिल हैं।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। समस्त पदस्थापना को समन्वय में अनुमोदन प्राप्त है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी किया गया है।
देखिए आदेश…

