
नगर सरकार को कोई नहीं सरोकार, नगर के वरिष्ठ युवाओं ने सफाई अभियान चलाकर दिखाया आईना
वरिष्ठ युवाओं के द्वारा जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेड मार्ग में बने डिवाइडर में उग आए बबूल के कांटे दार झाड़ियों और अगल बगल गंदगियों की सफाई की गई , आमजन और जिम्मेदारों को जिम्मेदारी निभाने का दिया संदेश
जांजगीर चाम्पा 06 अक्टूबर 24// जिला मुख्यालय में सभी महत्वपूर्ण कार्यालय जो नीम पथ में स्थित हैं। उसकी देखरेख मेंटेनेंस करने वाले कोई ध्यान नहीं दे रहे या अनदेखा कर रहे हैं। जांजगीर मुख्यालय में विभिन्न कार्यों से दूर दराज से आने वाले लोगों को नीम पथ पर प्रवेश करने पर काँटेदार बबूल के पौधे दिखाई देंगे और अगल बगल गंदगी झाड़ियां ही दिखाई देंगी।
जहाँ एक ओर ये उम्मीद होती है कि यह मार्ग मुख्यालय का सबसे महत्व पूर्ण और व्यस्त मार्गो में से एक है चारों तरफ व्यवस्थित साफ सफाई देखने को मिलेगी लेकिन जिला कलेक्टोरेट के सामने ही ये आलम है कि वहाँ फुट पाथ पर सामान्य रूप से चल नहीं सकते जांजगीर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क में से एक नीम पथ के डिवाइडर में बबूल पेड़ के पौधे बड़े होते दिख रहे हैं। सड़क के दोनों ओर बनी पक्की नालियों में मिट्टी डस्ट पटे भरे पड़े हैं।
एक ओर जहाँ सभी तरफ क्लीन सिटी हेतु अभियान व कार्यक्रम चलाए जाते है हाल ही में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया था।और एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाने हेतु सभी कृत संकल्प लिए हुए है वही जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते जबकि गौर करने वाली बात है कि प्रतिदिन यहाँ सभी प्रमुख जिला स्तरीय व अन्य उच्च अधिकारियों का आना जाना दिनभर लगा रहता है। सुबह शाम घूमने हेतु बहुत से लोग यहाँ आते हैं। परंतु किसी को कोई सरोकार नहीं हमे क्या ?

उच्च विश्राम गृह भी इसी मार्ग पर स्थित है जहाँ पर आए दिन vip ,उच्च अधिकारियों द्वारा दौरे किये जाने के दौरान यहाँ आते रहते हैं।संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है जिससे एक गौरवशाली इतिहास समेटे हुए जिला मुख्यालय की ख्याति में वृद्धि होती रहे परंतु जिम्मेदारी को निभाने वाला कोई नहीं नगर सरकार केवल कुछ विशेष जगहों तक ही सीमित रह गई है केवल औपचारिकता निभाना ही शेष रह गया है।

वरिष्ठ युवाओं के द्वारा जिम्मेदारों और आमजन मानस को दिया गया संदेश :- आज सुबह कलेक्ट्रेड मार्ग में वरिष्ठ युवाओं की एक टोली दिखाई दी जो कलेक्ट्रेड मार्ग के मोड़ से साफ सफाई करते चले आ रहे थे उनके द्वारा सफाई के समस्त औजार लेकर कांटे दार पौधो झाड़ियों और सड़क के अगल बगल फैली गंदगी की सफाई की जा रही थी।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह लगी की उनके द्वारा किसी भी प्रकार से उक्त कार्य का प्रचार सामग्री या सेल्फी तक सीमित नहीं दिखा केवल सफाई ही मुख्य ध्येय था। उनका यह संदेश जिम्मेदारों के लिए जिनका यह दायित्व है उनको आइना दिखाने के लिए बहुत सही दिखा जो केवल फोटो सेल्फी और औपचारिकता तक ही सीमित रहते है धरातल पर कुछ और रहता है।
वरिष्ठ युवाओं का आज का यह आमजन मानस के लिए और नगर को स्वच्छ बनाने के लिए किया गया कार्य शायद जिम्मेदारों की आंख खोल दे और नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित करें।