Advertisment
जांजगीर-चांपाअपराध

राह चलती महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

जांजगीर चाम्पा 27 दिसम्बर 2024 // महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को  शिवरीनारायण पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 354,341,509,506 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी गोस्वामी साहू उम्र 27 वर्ष निवासी नरधा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार का रहने वाला है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.12.2024 को पीड़िता को आरोपी गोस्वामी साहू निवासी नरधा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार द्वारा सुनेपन का फायदा उठा कर रास्ता रोककर बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ी करते हुए अपने मोटर सायकल में जबरदस्ती बैठाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में मूल अपराध कमांक 504/24 धारा 354, 341,509, 506 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पतासाजी हेतु विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। इसी क्रम में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अति पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवम SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। दौरान विवेचना आरोपी गोस्वामी साहू निवासी नरधा थाना गिधौरी को पकडा जिसको घटना के संबंध में पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार दिनांक 27.12.24 को न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि नीलमणी कुसुम, प्रमोद महार, आरक्षक मनोज रत्नेश थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!