Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपा

ग्राम पंतोरा में सुशासन तिहार के अवसर पर आये समस्याओं के निराकरण के लिए किया गया समाधान शिविर का आयोजन

NTN NEWS REPORT// जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंतोरा में सुशासन तिहार के अवसर पर आये समस्याओं के निराकरण के लिए समाधान शिविर का कार्यक्रम आयोजन किया गया l

इस अवसर पर ग्राम पंतोरा के स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति के माध्यम से समाज को बहुत सुन्दर संदेश दिया गया जिसमें आज के परिवेश में रोज कहीं न कहीं से दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं सुनने को मिलती है । आखिर हम किस दिशा में बढ़ रहें है, हमारा संकल्प इस परीस्थिती को बदलने का होना चाहिए।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कमला देवी पाटले ( पूर्व सांसद जांजगीर ), वही कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शारदा सनत देवांगन (अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदा) ने की।

उक्त समाधान शिविर में बलौदा जनपद पंचायत के सभी जनपद सदस्यगण उपस्थित थे साथ ही 14 ग्राम पंचायत के सरपंच व क्षेत्र की जनता का भारी संख्या में उपस्थिति थी। समस्याओ के समाधान के लिए संबंधित विभाग के प्रशासनिक अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!