Advertisment
Advertisment
खेलस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

अंडर 14 के क्रिकेट खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल 24 को

NTN NEWS REPORT// छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन cscs द्वारा सभी आयु वर्ग में सिलेक्शन ट्रायल लेने के निर्देश दिए गए हैं एवं इंटर डिस्ट्रिक्ट मेचो के आयोजन अक्टूबर माह से संभावित है इसी कड़ी में जिला क्रिकेट एसोसिएशन जांजगीर चांपा द्वारा अंडर 14 के खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल 24 तारीख को सुबह 8:00 बजे से जांजगीर के हाई स्कूल मैदान पर रखा गया है।

इस सिलेक्शन ट्रायल में अंडर 14 आयु वर्ग के खिलाड़ी आकर भाग ले सकते हैं इस सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन में सभी खिलाड़ियों को अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा जिन खिलाड़ियों ने पूर्व में पंजीयन कराया होगा उन्हें अपने पंजीयन रिन्यू कराने होंगे एवं नए खिलाड़ियों को पंजीयन हेतु जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,वर्तमान नवीनतम फोटो एवं सभी कक्षाओं की मार्कशीट की कॉपी एवं ओरिजिनल लेकर , आना होगा जिन खिलाड़ियों में अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वे सीधे मैदान पर ही आ कर रजिस्ट्रेशन सकते हैं।

अंडर 14 हेतु कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2013 के बीच के खिलाड़ी खेल सकता है। यह जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा द्वारा दी गई एवं यह भी बताया गया की शक्ती जिला के खिलाड़ी भी इस सिलेक्शन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!