Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

11 साल बेमिसाल, विकसित भारत का संकल्प सभा एवं जन चौपाल,भाजपा मंडल जांजगीर का कार्यक्रम संपन्न..

छत्तीसगढ़, जांजगीर चाम्पा 18 जून 2025// जांजगीर भाजपा मंडल के द्वारा 11 साल बेमिसाल विकसित भारत का संकल्प एवं जन चौपाल कार्यक्रम मंडल के ग्राम खोखसा में सम्पन्न हुआ संकल्प सभा में मुख्य वक्ता के रूप में उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सलीम मेमन,अमर सुल्तानिया,विवेका गोपाल,रेखा देवा गढ़वाल,मोहन यादव,एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश यादव,मोती लाल डहरिया की उपस्थित थे।

मुख्य वक्ता सलीम मेमन ने अपने उद्बोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी जी का 11 वर्षों का कार्यकाल विकसित भारत की मजबूत इरादों को आभा बिखेरती है,आज पूरे विश्व में भारत की स्वीकार्यता बढ़ी है,इससे पूरे देश वासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अमर सुल्तानिया ने अपने उदगार में कहा कि आज का भारत मजबूत इरादों का भारत है जो दुश्मन राष्ट्रों से आंख से आंख दिखाकर बात करता है,और घर में घुस कर मारता है,आज भारत की सामरिक ताकत बड़ी है इसकी वजह मजबूत एवं सशक्त नेतृत्व नरेंद्र मोदी है। रेखा गढ़वाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी जी महिलाओं के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किया उन्होंने ही महिलाओं को 33% महिला आरक्षण बिल, एवं तीन तलाक जैसे महिला हित के लिए निर्णय लिया।

संकल्प सभा को विवेका गोपाल,मोती डहरिया,मंडल के कार्यक्रम संयोजक शिव चमन सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया.कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल अध्यक्ष हितेश यादव,एवं आभार मंडल महामंत्री विवेक सिंह ने किया.मंचस्थ अतिथियों द्वारा सभी को उपस्थित जनों को विकसित भारत 2047 का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में ग्राम खोखसा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं वीरेंद्र शर्मा,मयाराम केवंत,मनोहर केवंत,कमलेश यादव, रिखी महाराज,आकाश चौहान(सरपंच), नान यादव को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया..इस अवसर पर मोहन यादव,देवा गढ़वाल,नीरज यादव,उर्मिला निर्मलकर,रिया यादव,राजेश शर्मा,रघुनंदन कश्यप (सभापति),रमेश सोनवानी,पुष्पेंद्र निर्मलकर,श्याम यादव,गोलू दुबे,प्रदीप राठौर,छत्रपाल विजय,गज्जू कर्ष,शिवलाल,प्रकाश तलवानी,श्याम सिंह,संतोष कुमार,यशवंत साहू,गुंजन कैवर्थ,आकाश चौहान,सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी एवं जांजगीर भाजपा मंडल के ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!