
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में S.H.W.P. स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर
जांजगीर चाम्पा 16 जनवरी 2025 // ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनाँक-18 जनवरी 2025 को S.H.W.P. स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में स्कूल से संबंधित छात्र-छात्राएँ, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारी एवं उनके संबंधियों के जाँच एवं परिक्षण किए जायेगें तथा आसपास के क्षेत्र के लोग भी इस शिविर का लाभ उठा सकते है।
जाँजगीर-चाम्पा के प्रतिष्ठित चिकित्सालयों क्रमशः वेदांता क्लीनिक जाँजगीर, शासकीय आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, जाँजगीर, नायक हॉस्पिटल, चाम्पा और न्यू कोरबा हॉस्पिटल, चाम्पा के सहयोग से सफल आयोजन किया जायेगा। शिविर में बच्चों के आहार, पोषण, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य हेतु डॉक्टर अकांक्षा लाल (शिशु रोग विशेषज्ञ, नायक हॉस्पिटल चाम्पा) द्वारा विशेष सेमिनार लिया जायेगा। अन्य विशेषज्ञों द्वारा किशोरावस्था काल से जुड़ी जानकारी एवं परिचर्चा भी आयोजित होगी।