Advertisment
अपराधछत्तीसगढ़

राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार, एसीबी की कार्यवाही…

छत्तीसगढ़, जीपीएम 15 अप्रेल 2025 // जिला गौरेला-पेंड्रा मरवाही में राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम के द्वारा उक्त कार्यवाही की गई है विगत कई माह से एसीबी बिलासपुर की टीम के द्वारा रिश्वतखोर अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है उनको जेल भी भेजा जा रहा है फिर भी रिश्वत का ऐसा मायाजाल है कि अधिकारी नौकरी को दांव में लगाकर रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे है।

जानकारी अनुसार प्रार्थी रंजीत सिंह राठौर, निवासी आंदु, जिला गौरेला-पेंड्रा मरवाही द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि उसके पिता के नाम पर 02 एकड़ कृषि जमीन है जिसके सीमांकन हेतु तहसीलदार गौरेला के यहां से आदेश हो चुका था। उक्त जमीन का सीमांकन करने के एवज में राजस्व निरीक्षक गौरेला घनश्याम भारद्वाज द्वारा 50,000 रू. रिश्वत की मांग की जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाये जाने से एसीबी बिलासपुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर आज दिनांक 15.04.2025 को रिश्वती रकम लेने में मध्यस्थता करने वाले राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन (राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज का साथी) को 50,000 रू. रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया तथा उससे रिश्वती रकम 50,000 रू. जप्त किया जाकर उसके विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है। रिश्वत की मांग करने वाले राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!