Advertisment
अन्य खबरेंजांजगीर-चांपा

एएसपी उदयन बेहार ने कार्यालय जांजगीर यातायात शाखा में पदभार ग्रहण किया।

जांजगीर चाम्पा // जिले के नवपदस्थ एएसपी  उदयन बेहार ने आज कार्यालय यातायात शाखा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर  पर निवर्तमान प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित यातायात में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों ने गुलदश्ता देकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा  विवेक शुक्ला द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पश्चात् जिले में बेहतर एक्सीडेंटल डेथ को कम करने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए यातायात नियमों के संबंध में लोगों को जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया

इससे पूर्व भी एएसपी उदयन बेहार जांजगीर चाम्पा जिले में पदस्थ रह चुके है। छ.ग. शासन गृह विभाग के आदेशानुसार  उदयन बेहार द्वारा यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा के पद पर पदभार ग्रहण किया गया जिसमें यातायात शाखा में पदस्थ कार्यलयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!