Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

कर्तव्य पर बलिदान का सम्मान, जांजगीर-चांपा पुलिस का संवेदनशील कदम: शहीद आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को 1 करोड़ का बीमा चेक

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से परिवार को मिला आर्थिक संबल

NTN REPORT// जांजगीर-चांपा, 02 फरवरी 2026। कर्तव्य निर्वहन के दौरान दिवंगत हुए पुलिसकर्मी के परिवार को जांजगीर-चांपा पुलिस ने सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। थाना चांपा में पदस्थ स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा गया।बताया गया कि 16 सितंबर 2025 को रात्रि ड्यूटी समाप्ति के बाद अपने निवास लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में आरक्षक प्रहलाद दिनकर का मौके पर ही निधन हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस विभाग द्वारा तत्परता से बीमा दावा प्रक्रिया पूरी कराई गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप आज 02 फरवरी 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जांजगीर की नैला शाखा के बैंक प्रबंधक रवि शर्मा एवं वरिष्ठ बैंक अधिकारियों द्वारा स्वर्गीय आरक्षक की पत्नी को 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक सौंपा गया।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा सहित पुलिस व बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह घटना बताती है कि जांजगीर-चांपा पुलिस न सिर्फ कानून की रखवाली करती है, बल्कि अपने जवानों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रहती है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!