Advertisment
छत्तीसगढ़अन्य खबरेंजांजगीर-चांपा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया विजयदशमी उत्सव शस्त्र- शास्त्र पूजा के बाद किया गया पथ सन्चलन

जाँजगीर चाँपा अक्टूबर 24// राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जांजगीर नगर द्वारा पारंपरिक विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में नगर के स्वयंसेवक गणवेश में उपस्थित हुए । जांजगीर नगर के संघचालक गंगाराम कटकवार एवं कार्यक्रम मुख्यअथिति राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी कृष्णा गढ़ेवाल, क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर कहरा, नगर कार्यवाह विनोद यादव ने शस्त्र पूजन किया।

  • इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्णा गढ़वाल जी ने अपने वक्तवय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य की सरहना की एवं संघ द्वारा राष्ट्रहित के कार्य में लगे स्वयंसेवक की प्रसंशा की तथा कार्यक्रम के मुख्यवक्ता गोपेश्वर कहरा ने बताया विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक है तथा इसी दिन सन १९२५ में नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने की। राष्ट्रीय विषयो पर चर्चा ऐसे कुछ कार्यक्रमों के माध्यम से व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के कार्यक्रम की रचना की। उसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। इस कार्यक्रम के नगर वरिष्ठ स्वयंसेवक एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अमित गौरहा,जिला कार्यवाह जांजगीर ने बताया कि विजयादशमी पर्व के दिन ही सन 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रारंभ हुआ था। तभी से संघ प्रत्येक शाखा में अपना पारंपरिक श्री विजयदशमी उत्सव मनाता आ रहा है यह आने वाला वर्ष है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष है इस निमित्त संघ ने इस शताब्दी वर्ष में अपनी शाखाओं का विस्तार प्रत्येक मंडल तक करने के साथ , समाज के बीच पंच परिवर्तन ..पर्यावरण संरक्षण,स्वदेशी का आग्रह, सामाजिक समरसता , कुटुंब प्रबोधन एवम नागरिक अनुशासन के दिशा में भी कार्य करेगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!