
जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, कोतवाली–साइबर की संयुक्त कार्रवाई, जुआ फड़ पर छापा
05 जुआरी गिरफ्तार, ₹18,170 नगद व ताश की गड्डी जप्त
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा, 06 जनवरी 2026 । जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 05 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से ₹18,170 नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त की है।
जुआ फड़ पर अचानक छापा, मच गई अफरा-तफरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना प्रभारी की बैठक लेकर जुआ, सट्टा व अन्य अवैध कृत्यों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गौद नाला के पास कुछ लोग रूपए-पैसे का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई घेराबंदी
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं CSP कोतवाली योगिता खापरडे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम को देखकर जुआरी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी 05 जुआरियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम
- सरोज थवाईत, पिता राम किशोर थवाईत, उम्र 55 वर्ष, निवासी खोखरा, जांजगीर
- भरत राठौर, पिता सुंदरलाल राठौर, उम्र 52 वर्ष, निवासी खोखरा, जांजगीर
- रामनारायण राठौर, पिता शांतिलाल राठौर, उम्र 28 वर्ष, निवासी खोखरा, जांजगीर
- राजकुमार सूर्यवंशी, पिता नत्थूराम सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी सुकली, जांजगीर
- विशाल सिंह, पिता रणजीत सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी सुकली, जांजगीर
जप्त सामग्री : ₹ 18,170/- नगद 52 पत्ती ताश
कानूनी कार्रवाई
पकड़े गए सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा), निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा,आरक्षक मनोज तिग्गा, गिरीश कश्यप, श्रीकांत सिंह एवं शाहबाज
का विशेष योगदान रहा।