Advertisment
अपराधजांजगीर-चांपा

मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना के आरोपी के लिए लोगों ने की फांसी की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर चाम्पा 22 अक्टूबर 24// दो साल की मासूम बच्ची के साथ हुए बलात्कर के आरोपी को न‌ईउड़ान नागरिक सामाजिक  संगठन संभाग बिलासपुर एवं जांजगीर नगर वार्ड के लोगों के द्वारा कलेक्टर से फांसी देने की मांग की गई है। शहर के बहुत से लोगों का हुजूम आज स्वमेव इकट्ठा होकर दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कलेक्टर जांजगीर के नाम से ज्ञापन सौंपा।नगरपालिका परिषद जांजगीर नैला के वार्ड में दो साल कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले को नगर वासियो ने मानवता को शर्मसार करने और पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली अत्यंत ही दुखद घटना बताया।

पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने लोगों का हुजूम आज सड़कों पर उतरा। सौतेले पिता द्वारा दो साल की बच्ची के साथ बलात्कर करके बच्ची को कचरे की ढेर मे खुन से लथपथ झाड़ियों के बीच फेकने को लेकर लोगो में आक्रोश दिखा। लोगो के द्वारा आरोपी को फांसी की सजा के मांग के साथ साथ महिलाओं की सुरक्षा का भी मुद्दा उठाया गया और मांग की गई कि अवैध रूप से कई जगहों पर बिकने वाली शराब और नशीली दवाओं के कारण भी अपराध को बढ़ावा मिल रहा है।

कलेक्टर को ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से नर्मदा देवी नई उडान नागरिक सामजिक संगठन चाम्पा संभाग बिलासपुर, श्रीमती सोनू राकेश सदस्य सुषमा परमहंस समाजिक कार्यकर्ता वार्ड पार्षद देव गढेवाल मीना सूर्यबंशी मितानिन भूषण सुर्यबंशी एव हजारों कि संख्या में नगर वासियो उपस्थित रहे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!