Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

एक कॉल, एक टीम और बच गई एक जिंदगी — डायल 112 की सराहनीय कार्यवाही

NTN NEWS REPORT// दुर्ग | 04 जनवरी 2026। दुर्ग पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से एक महिला की जान बच गई। आत्महत्या की नियत से शिवनाथ नदी में छलांग लगाने वाली महिला को डायल 112 की टीम ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर परिजनों के सुपुर्द किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 जनवरी 2026 को एक अज्ञात महिला द्वारा शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या करने की सूचना डीपीसीआर को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दुर्ग थाना क्षेत्र की डायल 112 चिता-2 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

डायल 112 की टीम जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि महिला की पहचान पूनम श्रीवास्तव (उम्र 40 वर्ष), निवासी मोहन नगर, थाना क्षेत्र दुर्ग के रूप में हुई है, जो आत्महत्या करने की नीयत से शिवनाथ नदी में कूद गई थी। डायल 112 के सतर्क और साहसी स्टाफ ने बिना देर किए महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला।

रेस्क्यू के बाद महिला को पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में उसकी मां और भाई के सुपुर्द कर दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से एक परिवार को गहरा दुख झेलने से बचा लिया गया।

दुर्ग पुलिस की यह मानवीय और जिम्मेदार पहल एक बार फिर यह साबित करती है कि डायल 112 आपात स्थिति में आम नागरिकों के लिए भरोसेमंद जीवनरक्षक सेवा के रूप में कार्य कर रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!