Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने की वट वृक्ष पूजा, पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने की वट वृक्ष पूजा, पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

NTN REPORT// जांजगीर। हसदेव विहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर में वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर विवाहित महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा संपन्न की।

इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर मंदिर पहुंचीं और पूरे धार्मिक वातावरण में पूजा-अनुष्ठान में भाग लिया। मंदिर के पुजारी रामजी त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ महिलाओं को व्रत एवं पूजा की प्रक्रिया संपन्न कराई। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा तथा अखंड सौभाग्य की मंगलकामना की।

मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं में व्रत को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा के दौरान धार्मिक गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

भारतीय संस्कृति में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व दांपत्य जीवन की मजबूती, समर्पण, श्रद्धा और पारिवारिक सुख-शांति का प्रतीक है। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!