Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपा

विश्व स्वयंसेवक दिवस पर रासेयो इकाई का शानदार आयोजन: स्वयंसेवकों को मेडल और सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मान 

NTN REPORT// चांपा,सुखरीकला // राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला द्वारा विश्व स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न होने के उपरांत विद्यालय लौटने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभी स्वयंसेवकों को मेडल पहनाकर एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था प्रमुख प्राचार्य बीएल चौधरी, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी आरके राठौर एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी एमआर राज मौजूद रहे। इन सभी ने स्वयंसेवकों के उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनके उत्साह को बढ़ाया। कार्यक्रम में शिविर संयोजक डीएल कंवर सहित कार्यक्रम अधिकारी आरके राठौर और सहायक कार्यक्रम अधिकारी एमआर राज को मोमेंटो एवं सम्मान पत्र भी प्रदान किए गए।

प्राचार्य बीएल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को सेवा, नेतृत्व, सामाजिक दायित्व और व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने रासेयो स्वयंसेवकों की निःस्वार्थ सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन एस.के. कालेलकर (पीटीआई) ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य बीएल चौधरी द्वारा व्यक्त किया गया। सम्मान समारोह को सफल बनाने में स्वयंसेवक आर्यन टंडन, रघुबीर सिंह कंवर, कुनाल साहू, इशांत तांब्रे, पियुष बैरागी, रागिनी बरेठ, कंचन सहित विद्यालय के व्याख्यातागण एवं समस्त स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर समाज को सेवा का संदेश भी दिया।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!