Advertisment
छत्तीसगढ़अपराधजांजगीर-चांपा

शेयर बाजार में पैसा लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, कई रसूखदारों के ठगे जाने की संभावना

ठग पियूष जायसवाल के है कई बड़े नेताओं और उद्योगपतियों से संबंध,कही मिल ना जाय अभयदान

जांजगीर-चांपा 06अक्टूबर 24// बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के निवासी पियूष जायसवाल पर दस लाख रुपए की ठगी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि पीयूष जायसवाल ने आम लोगों से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर हर माह दस प्रतिशत ब्याज देने की बात कही थी।

आवेदक महेंद्र कुमार पटेल, करनौद निवासी, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि पीयूष जयसवाल ने उनसे दस लाख रुपए की ठगी की है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने का एक बड़ा जाल पीयूष जायसवाल के द्वारा बनाया गया है। जिसकी जद में कई रसूखदार आ सकते है।

इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।साथ ही इसमें कई नेताओ सहित प्रशासनिक अधिकारी भी ठगी के शिकार हो सकते है। जिसके कारण आरोपी पीयूष जायसवाल का संरक्षण होने की बात भी सामने आ रही है।

पुलिस ने निवेशकों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेजों के साथ पुलिस से संपर्क करें, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा आम लोगों से इस मामले में सतर्क रहने और शिकायत करने की अपील की जा रही है।

अब तक जो बाते सामने आ रही है उससे यह बात तो तय है की इस जालसाजी में कई लोगो का हाथ हो सकता है इसमें यह जालसाजी गिरोह के रूप में कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार इस ठगी के मामले में कई रसूखदार भी शामिल हो सकते है। और कई रसूखदार और बड़े पदों पर आसीन अधिकारी ठगी का शिकार भी हो सकते है ऐसी संभावना भी जताई जा रही है।

पीयूष जायसवाल के आसपास के माहौल और उसकी बड़े लोगो से नजदीकियां कई बातो की ओर इशारा कर रही है यह ठगी का मामला कही प्रदेश के सबसे बड़े ठगी के मामलों में दर्ज ना हो जाए।

वही इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश यादव के द्वारा बताया गया की अभी तक केवल एक निवेशक के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। ऐसी संभावना भी है की इस मामले में कई लोग शामिल हो सकते है और कई लोग ठगी का शिकार भी हो सकते है। और बताया गया की शिकायत दर्ज होने के बाद से पीयूष जायसवाल फरार चल रहा है उसकी पतासाजी की जा रही है उम्मीद है जल्द ही पीयूष जायसवाल पकड़ा जाएगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!