
पर्यावरण ऐक्टिविस्ट काजल कसेर के द्वारा बेटियाँ विपरित परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कैसे करें इसके लिए “निर्भया आत्म सुरक्षा शिविर” का कराया गया आयोजन
जांजगीर चाम्पा// सरस्वती शिशु मंदिर नैला में दिनाँक 17 नवंबर को समाज एवं पर्यावरण ऐक्टिविस्ट काजल कसेर द्वारा बेटियाँ विपरित परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कैसे करें इसके लिए “निर्भया आत्म सुरक्षा शिविर” का आयोजन कराया गया, जिसका उद्देश्य आज के समय पर आए दिन बेटियों के साथ होते जघन्य अपराधों, घरेलू तथा बाहरी हिंसा से कैसे लड़े इसकी ट्रेनिंग देने पर आधारित था।
यह वर्कशाप मुख्य रूप से अतिथि कोच वरुण पाण्डेय जिला कराटे संघ जाँजगीर के सचिव तथा सेल्फ़ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ छत्तीसगढ़ की महिला कोच श्रीमती रूखमणी रानू के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें करीब 150 बालिकाओं ने आत्मसुरक्षा के विभिन्न तरीके सीखे।
कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ सुरेश देवांगन समाज सेवी, सक्षम के जिलास्तर सह-सचिव विनोद यादव, विप्लव शिक्षा एवं कल्याण समिति के संचालक दीपक यादव, पालीटेक्निक कॉलेज कोरबा के अधीक्षक पुष्पेंद्र जायसवाल, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य भगवानदास वैष्णव उपस्थित रहे।
अन्य संयोजक के तौर पर सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक रेवाराम कश्यप, आँगनबाड़ी वार्ड 16 की संचालिका कुमारी कंसारी, श्रीमती नंदिता कसेर, एवं कुछ पालक गण भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे।
कार्यक्रम के उद्देश्य को साझा करते हुए अतिथियों ने यह कहा कि देश में बालिकाओं की सुरक्षा आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हो चुकी है, हम हर रोज अखबारों और टीवी पर आए दिन बलात्कार, अन्य हिंसात्मक अपराधों के बारे में देखते सुनते रहते हैं परंतु उन्हें बचाने में अक्षम रहते हैं, अतः अब समय आ गया है कि हम हर घर में रानी लक्ष्मी बाई और दुर्गावती जैसी बेटियों को तैयार करे ताकि उनके साथ गलत हो रहे घटनाओं का वह डटकर सामना करने में सक्षम हो सके।