Advertisment
Advertisment
राज्य/शहर

निक्की के मौत की गुत्थी उलझी, CCTV और वायरल वीडियो में फंसा पेंच!

नोएडा के बहुचर्चित निक्की हत्याकांड को लेकर लगातार नए दावे किए जा रहे हैं. इस बीच हत्यारोपित पति विपिन के परिजनों का कहना है कि निक्की की मौत सिलेंडर ब्लास्ट के चलते हुई है..

NTN NEWS REPORT// नोएडाःनिक्की हत्याकांड को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच निक्की के परिवार द्वारा जो वीडियो शेयर किया गया है, वो अब शक के घेरे में आ गया है. क्योंकि निक्की के परिवार वाले जो दावा कर रहे हैं, ठीक उसके उलट एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस सीसीटीवी फुटेज में निक्की का कथित हत्यारोपी विपिन भाटी घर के बाहर नजर आ रहा है. जबकि निक्की के परिजनों का कहना है कि विपिन और उसके परिवार वालों ने ही मिलकर निक्की को जलाया है।

फाइल फोटो

Nikki Dowry Death Case: निक्की के ब्यूटी पार्लर को लेकर हो रहा था झगड़ा निक्की के मौत की जांच में जुटी पुलिस को यह पता चला है कि निक्की और कंचन घर में ब्यूटी पार्लर चला रही थीं, जिसको लेकर परिवार में झगड़ा हो रहा था. परिवार वाले इसका विरोध करते रहे. लेकिन निक्की अपना ब्यूटी पार्लर चलाती रही. पिछले साल निक्की को विपिन के अफेयर के बार में पता चला, जिसको लेकर झगड़ा और बढ़ गया था. इसके बाद विपिन भाटी के खिलाफ निक्की ने शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी।

निक्की की मौत से पहले के दिनों में, दंपति आपस में बात नहीं कर रहे थे और अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। विपिन ने कथित तौर पर निक्की को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने के लिए भी कहा था। “घटना से कुछ मिनट पहले दंपति के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके दौरान विपिन ने कथित तौर पर निक्की को कई बार थप्पड़ मारा था,” एक पुलिस सूत्र ने कहा।

रविवार को पुलिस द्वारा गोली मारे जाने के बाद अस्पताल में लिए गए एक वीडियो में विपिन को निक्की की हत्या से इनकार करते देखा गया है। “मुझे कोई पछतावा नहीं है क्योंकि मैंने उसे नहीं मारा,” वह कहता है।

निक्की की वीडियो की हो रही है जांच : सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त डीसीपी सुधीर कुमार ने कहा कि पुलिस सभी संभावनाओं की जांच करेगी, जिसमें दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और आत्महत्या शामिल हैं. “आरोपी पति, ससुर, सास और जीजा सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच चल रही है. हर सबूत, जिसमें ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज शामिल हैं, उनकी भी जांच की जा रही है।

निक्की के पिता ने की बुलडोजर एक्शन की मांग : ग्रेटर नोएडा में रहने वाली निक्की की मौत मामले में अब तक ससुराल पक्ष के 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. निक्की के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपी ससुराल वालों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि आज महिला आयोग की टीम के आने की जानकारी उन्हें भी है. लेकिन कब तक टीम आएगी उन्हें भी जानकारी नहीं है. वो टीम के सामने भी अपनी मांगे रखेंगे. न्याय की मांग करेंगे. सोशल मीडिया में हर कोई छाया रहता है, वो भी करती थीं उनकी सास भी तो आती थीं सोशल मीडिया पर. मैंने अपनी बेटियों को पार्लर खुलवाया था. लेकिन वो लोग खुश नहीं थे. हालांकि बेटी सहती रही।

निक्की के पिता ने बताई ब्यूटी पार्लर की कहानी : निक्की के पिता ने बताया कि साल 2022 में, दोनों बेटियों ब्यूटी पार्लर खोलने का फैसला किया था. मैंने उनसे कहा था कि अगर तुम्हारे पति और ससुराल वाले तैयार हैं तो खोलो, मैं इसके लिए पैसे दे दूंगा. फिर उन्होंने ब्यूटी पार्लर खोल लिया. इसके बाद निक्की ने अपने माता-पिता को फोन करके बताया कि ससुराल वाले इससे बहुत खुश हैं, वो लोग मोहल्ले में मिठाई बांट रहे हैं. बहनों ने अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रोफेशन ट्रेनिंग भी ली थी।

ब्यूटी पार्लर संचालक ने बताई निक्की की कहानी : बधपुरा में एक पार्लर और ट्रेनिंग देने वाली पूनम भाटी कहती हैं, “कंचन 2023 में मेकअप कोर्स के लिए आई थीं. निक्की 2024 में एक डेमो के लिए मॉडल के रूप में शामिल हुई थीं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!