
यॉट पर मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज: व्हाइट मिनी ड्रेस में बिखेरा जलवा, पति विक्रांत संग रोमांटिक पोज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
NTN NEWS REPORT// भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस मोनालिसा एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी अदाओं और दिलकश स्टाइल से फैंस की धड़कनें तेज करने वाली मोनालिसा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ किलर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
यॉट पर पति संग पार्टी करती दिखीं मोनालिसा
तस्वीरों में मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ समंदर के बीच यॉट पर पार्टी एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ झूमते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। कपल ने कैमरे के सामने कई रोमांटिक पोज भी दिए, जिनमें उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री साफ झलक रही है।

यॉट पार्टी के दौरान दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार करते दिखे। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग उनकी जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
व्हाइट डीप नेक मिनी ड्रेस में दिखा सुपर ग्लैमरस लुक
मोनालिसा ने अपनी कई सोलो तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह व्हाइट डीप नेकलाइन मिनी ड्रेस में बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं। रिवीलिंग व्हाइट ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस कैरी किए, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहे हैं।
ओपन हेयर और सटल मेकअप में मोनालिसा का स्वैग देखते ही बनता है। कभी बैठकर तो कभी खड़े होकर उन्होंने अलग-अलग अंदाज में पोज दिए और अपने हुस्न का जादू चलाया।
समंदर के बीच ग्लैमरस अदाओं ने ढाया कहर
समंदर की लहरों के बीच यॉट पर खड़ी मोनालिसा की तस्वीरें किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहीं। उन्होंने कुछ वीडियोज भी शेयर किए हैं, जिनमें वह म्यूजिक पर झूमती नजर आ रही हैं। मिनी ड्रेस में उनका सेंशुअस और कॉन्फिडेंट अंदाज फैंस को खूब भा रहा है।
जिन्होंने भी मोनालिसा का यह नया लुक देखा, उनकी नजरें थम सी गईं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।
एक बार फिर मोनालिसा ने साबित कर दिया है कि स्टाइल, ग्लैमर और कॉन्फिडेंस के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है।