Advertisment
अन्य खबरेंजांजगीर-चांपा

निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम जल्द, ईशिका लाइफ फाउंडेशन का आयोजन

जांजगीर-चांपा 27 अप्रैल //  ईशिका लाइफ फाउंडेशन का ’एक शाम शहीदो के नाम’ और ’छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान’ सफल कार्यक्रम के बाद निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन शीघ्र होने वाला है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लेने वालों के लिए पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए ईशिका लाइफ फाउंडेशन जांजगीर से संपर्क किया जा सकता है।

दिवंगत ईशिका शर्मा ने छोटी सी उमर में मीडिया के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उनके इस हुनर के सभी कदरदान रहे हैं। मीडिया के अलावा विविध प्रतीभा के धनी ईशिका एक घटना में हम सबसे बहुत दूर चली गई। उनकी याद में उनके पिता गोपाल ने ईशिका लाइफ फाउंडेशन की स्थापना की है। इस फाउंडेशन के जरिए चांपा में ’एक शाम शहीदो के नाम’ और जांजगीर में ’छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान’ का सफल आयोजन किया है। इन दोनों कार्यक्रमों में देश की कई सेलीब्रेटी सहित विभिन्न क्षेत्रों के मशहूर कलाकारों ने शिरकत कर कार्यक्रम को यादगार बनाया है।

इन सफल कार्यक्रम के बाद जांजगीर में ईशिका लाइफ फाउंडेशन के बैनर तले निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। जिस आधार पर लक्षित जोड़ों का पंजीयन होगा, उसके बाद विवाह कार्यक्रम की तिथि तय की जाएगी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ईशिका लाइफ फाउंडेशन के संस्थापक गोपाल शर्मा से उनके मोबाइल नंबर 9827945300, 8085686868 से संपर्क किया जा सकता है। प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

बता दें कि समाज में बहुत सारी बेटियां गरीबी का दंश झेल रही है, जिसकी वजह से उनके हाथ पीले नहीं हो रहे है। पिता के माथे पर चिंता की लकीरे है कि आखिर कैसे बेटी की शादी होगी। ऐसी बेटियों और पिता की चिंता दूर करने का बीड़ा ईशिका लाइफ फाउंडेशन ने उठाया है। गोपाल शर्मा ने कहा हम सबके प्रयास से बहुत सारे पिता और बेटियों के विवाह का चिंता दूर हो जाएगा। फिर समाज में कोई भी पिता बेटी की शादी को लेकर चिंतित नहीं होगा तो वहीं कोई भी बेटी हाथ पीले नहीं होने को लेकर परेशान नहीं होगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!