Advertisment
Uncategorized

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल की पहल, पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का कराया आयोजन…

दुर्ग 27 अप्रैल 2025 //  दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल ने पहल करते हुए जिले के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन पुलिस लाईन दुर्ग में कराया।

आज दिनांक 27.04.2025 को पुलिस लाईन, दुर्ग में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देने के उद्देष्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, भापुसे. के निर्देशन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं बी.एम.आई.का आयोजन किया गया।

उक्त स्वास्थ्य शिविर में डॉ. सुधीर गांगेय, एम.डी.मेडिसिन, पुलिस अस्पताल, दुर्ग एवं डॉ.तिलेश ख़ुशरो, एम . डी पोलमोनोलॉजी, डॉ.टिवंकल चन्द्राकर, एम.डी.मेडिसिन,स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, राम नगर सुपेला भिलाई तथा स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, राम नगर सुपेला भिलाई द्वारा ई.सी.जी.मशीन एवं उनके स्टॉफ तथा पुलिस अस्पताल, दुर्ग के सौजन्य से कार्यकम आयोजित किया गया।

इस अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विजय अग्रवाल, भापुसे.के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग अभिषेक झा के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग चन्द्रप्रकाश तिवारी एवं रक्षित निरीक्षक, दुर्ग नीलकंठ वर्मा द्वारा आगन्तुक डॉक्टरों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस दौरान जिले के उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग चन्द्रप्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग नीलकंठ वर्मा, प्रभारी पुलिस अस्पताल, दुर्ग आरक्षक क्र. 571 अनिल सोनी एवं उनके स्टॉफ उपस्थित थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विजय अग्रवाल, भापुसे.द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर अभियान में शामिल होने के लिए सभी अधिकारी/कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग एवं फिटनेश बनाये रखने हेतु बताया गया।

रक्षित केन्द्र, दुर्ग में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पुलिस के लगभग 205 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए तथा स्वास्थ्य परीक्षण एवं बी.एम.आई.कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया गया। डॉक्टरों की टीम ने सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर स्वास्थ्य का ध्यान रखने एवं फिट रहने का परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवायें भी उपलब्ध करायी गयी ।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!