
IPS Transfer: रायपुर को मिला पहला पुलिस कमिश्नर, संजीव शुक्ला की नियुक्ति
23 जनवरी से रायपुर में लागू होगा पुलिस कमिश्नरी सिस्टम
NTN REPORT// रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार रायपुर में 23 जनवरी 2026 से पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू होगी। इसके साथ ही बिलासपुर के आईजी रहे IPS संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। लंबे समय से चर्चा में रही पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था को अब औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है।
बिलासपुर आईजी से रायपुर कमिश्नर बने संजीव शुक्ला

IPS संजीव शुक्ला वर्तमान में बिलासपुर रेंज में आईजी के पद पर पदस्थ थे। अब उन्हें राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था की कमान सौंपी गई है। वे रायपुर के इतिहास में पहले पुलिस कमिश्नर होंगे।
कमिश्नरी सिस्टम से बढ़ेगा पुलिस का अधिकार
पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकार मिलेंगे। इससे अपराध नियंत्रण, त्वरित निर्णय और शहरी कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
अन्य अधिकारियों की भी हुई नियुक्ति
पुलिस कमिश्नर के साथ-साथ कमिश्नरेट सिस्टम के अंतर्गत एडिशनल पुलिस कमिश्नर, डीसीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। इससे राजधानी में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाया जा सकेगा।
राजधानी पुलिस व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव
रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। यह सिस्टम पहले से ही कई बड़े महानगरों में सफलतापूर्वक लागू है।
देखिए आदेश…

