Advertisment
भारतअन्य खबरें

आधार में सिर्फ एक बार ठीक करवा सकते हैं ये जानकारी, गलती की तो गलत पहचान के साथ रहना पड़ेगा

आधार कार्ड में कई जानकारियां ऐसी होती हैं जिनमें आप कई बार बदलाव करवा सकते हैं. लेकिन कुछ जानकारियां ऐसी होती हैं. जिनमें आप सिर्फ एक बार बदलाव करवा सकते हैं.

NTN REPORT// भारत में रहने वाले लोगों के लिए बहुत से दस्तावेज होने जरूरी होते हैं. इन दस्तावेजों की जरूरत आए दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी काम के लिए पड़ ही जाती है. इनमें पैन कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज शामिल हैं।

1.इन सब में बात की जाए तो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला दस्तावेज है आधार कार्ड. देश की तकरीबन 90 फीसदी आबादी के पास आधार कार्ड मौजूद है. इस लिहाज से यह देश का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला दस्तावेज है।

2.आधार कार्ड यूआईडीएआई की ओर से जारी किया जाता है. कई बार इसके लिए आवेदन देते वक्त लोगों से कुछ गलत जानकारियां दर्ज हो जाती है. हालांकि यूआईडीएआई की ओर से इनमें बदलाव की गुंजाइश रहती है।

3.आधार कार्ड में कई जानकारियां ऐसी होती हैं. जिनमें आप कई बार बदलाव करवा सकते हैं. लेकिन कुछ जानकारियां ऐसी होती हैं. जिनमें आपको ज्यादा मौके नहीं दिए जाते हैं. यानी अगर इन जानकारी में आपने पहली बार में सही जानकारी अपडेट नहीं करवाई. तो फिर दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

4.जिस तरह बात की जाए तो आधार कार्ड में आपको एड्रेस अपडेट करवाने के अनगिनत मौके दिए जाते हैं. लेकिन कुछ जानकारियां ऐसी होती हैं. जिनमें आपको ज्यादा मौके नहीं मिलते. वहां की गई है गलती हमेशा के लिए मुश्किल में डाल सकती हैं।

5.ऐसे ही आधार में जेंडर भी सिर्फ एक बार ही चेंज हो सकता है. यानी अगर आपके आधार कार्ड में गलती से कुछ और जेंडर दर्ज हो गया है. तो आपको उसे बदलवाने का सिर्फ एक मौका मिलता है. और वहां भी अगर आपने गलती कर दी तो फिर जेंडर भी आपका गलत ही रहेगा।

6.आधार कार्ड बनवाते वक्त अगर आपने गलत डेट ऑफ बर्थ दर्ज करवा दी है. तो फिर आपको उसे सही करवाने के लिए एक ही मौका दिया जाता है. अगर आपने उसे तब ठीक नहीं करवाया तो फिर आपको गलत डेट ऑफ बर्थ के साथ रहना पड़ेगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!